- शहरे अमन

अपने जीवन को शानदार बनाएं, समाचार पत्र पढ़ें

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Apr 7, 2018

1248 बूथों पर मना भाजपा का 38वां स्थापना दिवस
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी इलाहाबाद महानगर द्वारा भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के महा मनीषी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर क्षेत्र संगठन मंत्री रत्नाकर के नेतृत्व में माल्यार्पण कर गोष्ठी संपन्न हुई। कार्यक्रम के उपरांत मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी गई। गोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रत्नाकर ने 11 करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के 38वें स्थापना दिवस की कार्यकर्ताओं सहित पूरे समाज को हार्दिक बधाई देते हुए कहा समाज में सकारात्मक राजनीति का वातावरण बने। जिन्होंने भारत की माटी को अपने लहू से सींचा और अपने विचारों से हम कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। ऐसी पवित्र आत्माओं का आशीर्वाद लेकर हम कार्यकर्ता भाव से समाज के उत्थान के लिए सदैव कार्य करते रहें। यह संकल्प लेने का पुनीत अवसर है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने केंद्र प्रदेश की दोनों सरकारों को सफल बताते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को जन्म लेने वाली भारतीय जनता पार्टी आज भारत तथा भारत के अधिकांश भू भाग में सत्तासीन है। मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 38वां स्थापना दिवस महानगर के 10 मंडलों के 1248 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा के संस्थापक देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई के मस्तक पर तिलक कर पूरे उल्लास व उत्साह के साथ भव्यता से मनाया गया। उक्त अवसर पर शशि वाष्र्णेय, अनामिका चैधरी, पदुम जायसवाल, राजेंद्र मिश्रा, संजय गुप्ता, शिवेंद्र मिश्र, प्रमोद जायसवाल, गिरि बाबा, श्याम चंद, विजय, अनिल केसरवानी आदि लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages